त्रिदेव महाशक्तिशाली देवताओं में जगत के पालनहार विष्णु भगवान हैं। भारत में विष्णु और उनके अवतार को समर्पित अनेकों मंदिर हैं। आइए जानते हैं आज विष्णु भगवान के विख्यात मंदिरों के बारे में।
यह भगवान विष्णु का सबसे बड़ा प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। बद्रीनाथ धाम की कथा में बताया गया है यहां भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी के साथ मिलकर शिवजी की तपस्या की थी।
यह मंदिर भी वैष्णवों के ‘चार धाम’में शामिल है। जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े कई चमत्कार और अद्भुत कथाएं हैं, जो आज भी देखने को मिलती हैं। विशेष रूप से हर साल जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
यह दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली शहर के श्रीरंगम में स्थित है। यहां विष्णु जी के पवित्र दिवस एकादशी पर धूम—धाम से पूजा—अर्चना की जाती है।
भारत के केरल राज्य के तिरुअनन्तपुरम में स्थित यह भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान है।
यह विष्णु और लक्ष्मी का मंदिर महाराष्ट्र के पंढरपुर में है। विष्णु के एक रूप विट्ठल रुकमिणी लक्ष्मी रूप के संग विराजित है।
यह भगवान विष्णु के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति के पास तिरूमाला पहाड़ी पर है। प्रभु वेंकटेश्वर या बालाजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
यह नरसिंह देवता का मंदिर विशाखापट्टनम के पास है। अक्षय तृतीया के दिन यहां भक्तों का मेला लगता है। सिंहाचलम मंदिर की मान्यता है कि विष्णु अवतार भगवान नरसिंह इसी जगह अपने भक्त की रक्षा के लिए अवतरित हुए थे।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज की जानी मानी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। नम्रता का ये कातिलाना अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।